bappa.org
Maharashtra Ganeshotsav Archive
2026-04795
गणपति चैतन्य झांकी — भक्ति, संस्कार और संस्कृति का अनोखा संगम

ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, घाटकोपर द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ पीस पार्क में ‘गणपति चैतन्य झांकी’ का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन श्रीगणेश के विभिन्न अंगों एवं उनसे जुड़ी गतिविधियों के आध्यात्मिक महत्व को सुंदर एवं ज्ञानवर्धक रूप में प्रस्तुत किया गया है। आयोजन में किन्नर समाज के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, गरबा नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों की पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की लोक-संस्कृति की प्रस्तुतियाँ, ओम् ध्वनि, महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम, लेज़र शो तथा व्यसनमुक्ति पर आधारित नाटिका जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से गणेशोत्सव को आध्यात्मिक जागृति, संस्कार, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं व्यसनमुक्त जीवन के संदेश से जोड़ा गया है।
- Kind
- Story
- Place
- Mumbai Suburban
- Art
- Staging Plays and Tales (Nāṭikākhyāyikā-darśana) · Kala 9
- Contributed by
- Recorded, name withheld by the contributor
- Submitted
- 22 September 2026
- Accepted
- 22 September 2026
Evidence
This entry is record #4805 in a hash chain of 4,894. Each record commits to the one before it, so a change to any earlier record breaks every hash after it.
Record hash08b3dd9ee13123b9f60a4e722999023f0a328a57dbeba09971931dcf5dec2c7d
Chain headcdc9d74c2c0c2b3bb247e036860cb62db6d629fbbaf8287cbaa9ad82e0252b3c
The chain verifies end to end as of this page load.


