bappa.org
Maharashtra Ganeshotsav Archive
2026-04371
बाप्पा के चमत्कार

मैंने १० साल पहले ३ साल के लिए बाप्पा की स्थापना की थी फिर कुछ साल कुछ नहीं किया लेकिन अभी ३ साल से मुझे बाप्पा ने ऐसी प्रेरणा दी की अब मैं अपने हाथों से छोटे से बाप्पा बनकर १० दिन तक पूजा करती हूँ बाप्पा को मेरे घर हमेशा आना था इसलिये बप्पा ने ही मुझे मिट्टी के बप्पा बनाना सिखाया और बहुत अच्छे तरीक़े से बनते भी है मैं उनकी पूरी श्रद्धा से पूजा करती हूँ अभी मैं बहुत ख़ुश हूँ मेरी सारी मनोकामनाएँ पूरी हो चुकी हैं बाप्पा का आशीर्वाद है लोग जिन्हें मिट्टी की मूर्ति समझते है लेकिन उनमे जो शक्ति है वो समझने के लिये सच्ची श्रद्धा चाहिये वो मैंने अनुभव किया है बोलो गणपति बाप्पा मोरिया 🙏🏻
- Kind
- Story
- Place
- Mumbai Suburban
- Art
- Children's Toys (Bālaka-krīḍanaka) · Kala 33
- Contributed by
- Recorded, name withheld by the contributor
- Submitted
- 22 September 2026
- Accepted
- 22 September 2026
Evidence
This entry is record #4381 in a hash chain of 4,456. Each record commits to the one before it, so a change to any earlier record breaks every hash after it.
Record hash857cc15b3c37b7a2da955b7827d86e804570452c0ef31efac7cc7b28ff754123
Chain headfa2a0af9e9cb5d0ea55d255d359ee0883d72d86b56c95fcd38acb9e2e899aca3
The chain verifies end to end as of this page load.


