bappa.org
Maharashtra Ganeshotsav Archive
2026-03543
स्काऊट गाईड उपक्रमांतर्गत मंडळाच्या गणपती बाप्पाचा परिसर स्वच्छ करणे
आज तारीख *19 सितंबर 2026* को हमारे *सिटी माध्यमिक विद्यालय बाबुपेठ चंद्रपुर* , में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने *चंद्रपुर भारत स्काउट्स एंड गाइड चंद्रपुर* के अंतर्गत *गणेश उत्सव सेवा प्रकल्प* में सहभाग लिया ।इस अवसर पर कक्षा पांचवी,छठवीं तथा नवी के विद्यार्थियों ने *एकता बाल गणेश मंडल तथा महादेव मंदिर चा राजा* बाबुपेठ परिसर में इस गणेश मंडल के परिसर में जाकर श्रमदान किया, स्वच्छता अभियान अंतर्गत साफ - सफाई की, परिसर में झाड़ू लगाए, कचरा का निपटारा किया, और पूरे परिसर स्वच्छ किया।मंडल के प्रबंधक ने भी विद्यार्थियों की सरहाना की उनके लिए पानी की व्यवस्था की और अंत में उन्हें चॉकलेट भी बांटे।विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय *श्री. पतरंगे सर* के मार्गदर्शन में *गाइड कैप्टन सौ. धाईत मैडम, श्रीमती पारखी मैडम,सौ. कन्नाके मैडम* की देखरेख में यह प्रकल्प सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
- Kind
- Story
- Place
- Chandrapur
- Art
- Rules of Discipline (Vainayikī vidyā) · Kala 63
- Contributed by
- Recorded, name withheld by the contributor
- Submitted
- 21 September 2026
- Accepted
- 21 September 2026
Evidence
This entry is record #3549 in a hash chain of 3,985. Each record commits to the one before it, so a change to any earlier record breaks every hash after it.
Record hashd1caae8fc99f5b634431c9847d157fdf2ffc42ab8b70dec3973d507eaf9fbaf9
Chain head38d957ea593629a3f65ef577640ce36237ba4d549efb011a69c7418279abc7f5
The chain verifies end to end as of this page load.


