bappa.org
Maharashtra Ganeshotsav Archive
2026-02651
Sonika Pandey
मेरे घर में हर साल गणेशोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। जब गणपति बप्पा का आगमन होता है, उससे पहले मैं घर और कमरों को पूरी तरह फूलों, लाइटों और कैंडल से सजा देती हूँ। बप्पा के लिए मैं रोज़ नए-नए पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाती हूँ, खासकर उनका सबसे पसंदीदा मोदक। मेरे दोस्त और रिश्तेदार भी बप्पा से मिलने आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। विदाई के समय मुझे सबसे ज़्यादा दुख होता है, तब लगता है कि घर से बहुत कुछ अधूरा चला गया और मन भी अधूरा हो गया। पर विदाई पर मैं यही कहती हूँ—बप्पा, जल्दी वापस आना और ढेरों खुशियां लाना।
- Kind
- Story
- Place
- Pune
- Art
- Arranging a Chamber (Śayana-racanā) · Kala 41
- Contributed by
- Recorded, name withheld by the contributor
- Submitted
- 20 September 2026
- Accepted
- 20 September 2026
Evidence
This entry is record #2661 in a hash chain of 3,281. Each record commits to the one before it, so a change to any earlier record breaks every hash after it.
Record hashb6e1edab3076b6f7281eb19062aadfb29b1e2c393d6fbf543dc748ae4f7a2dcb
Chain head2e4ced2e5dc7599090ca0d1ba0be0e84b0094938910de8acc2f135939200253a
The chain verifies end to end as of this page load.


