bappa.org
Maharashtra Ganeshotsav Archive
2026-00351
गणेशोत्सव 2026

मेरे पिताजी के समय से यानी पिछले क़रीब 75 वर्षों से हमारे घर पर गणपती बाप्पा की स्थापना श्री गणेश चतुर्थी के दिन शुभ, लाभ या अमृत चौघड़िया में कर अनंत चतुर्दशी तक रोज़ सुबह और शाम को बाप्पा का पूजन, आरती एवं भोग लगाया जाता है और अनंत चतुर्दशी के दिन पूरी श्रद्धा के साथ शुभ, लाभ या अमृत चौघड़िया में विसर्जन किया जाता है। बाप्पा की मूर्ति का हर वर्ष श्रद्धा से शृंगार किया जाता है। इस वर्ष 2026 में भी बाप्पा की स्थापना लाभ चौघड़िया में की है और पूरी श्रद्धा से शृंगार किया है तथा नियमित पूजन, आरती एवं भोग लगाया जा रहा है। गणपती बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ती मोरया 🙏🏼
- Kind
- Story
- Place
- Akola
- Art
- Choral Recitation (Sampāṭhya) · Kala 5
- Contributed by
- Recorded, name withheld by the contributor
- Submitted
- 16 September 2026
- Accepted
- 16 September 2026
Evidence
This entry is record #359 in a hash chain of 2,051. Each record commits to the one before it, so a change to any earlier record breaks every hash after it.
Record hash4c5ccbb480d4185972d8a5d88c8a044d7c97094ec4510b8ce89498d9c508cbf2
Chain head5d4bccfe2524bc72c35fa2940e30eb3a6c2d65e9d5f493f1cad3dc0e6b3c3c1e
The chain verifies end to end as of this page load.


